जागो अब विकलांग पुकारे हिन्दुस्तान
मत सहो अपमान पुकारे हिन्दुस्तान
होता रहा हैं अत्याचार नही मिला कोई अधिकार
शिक्षा नही मिली है हमको नही मिला कोई रोजगार
अधिकार हमारे हमको दो बोलो मुट्ठी तान पुकारे हिन्दुस्तान
जागो अब............
बैसाखी पेंशन के चक्कर में रोजी रोटी भूल गए
तिरस्कार मिला हमेशा जब भी हम स्कूल गए
पढना लिखना हम भी चाहे और बनना विद्वान पुकारे हिन्दुस्तान
जागो अब ...........
विकलांगो के नाम पर कईयों को रोजी रोटी चलती है
बेदर्द ये दुनिया हमको हर इक मोड़ पर छलती है
बेईमानी को नही सहेंगे भागेगा बेईमान पुकारे हिन्दुस्तान
जागो अब.........
राजनीति में आरक्षण की मांग बहुत पुरानी है
पंचायत से संसद तक खुद अपनी नीति बनानी है
सपने अपने करने पूरे तो लगा दो पूरी जान पुकारे हिन्दुस्तान
जागो अब............
see this
मंगलवार, 2 दिसंबर 2014
विकलांग दिवस पर आह्वान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें