शर्म ....शर्म..... शर्म....ऐसी व्यवस्था ऐसी शासन प्रणाली पर शर्म आती है हमें कल जब विकलांग दिवस था और सरकार विकलांगो के कल्याण का ढिढोरा पिट रही थी ठीक उसी समय हमारे विकलांग भाई सरकारी उत्पीडन का शिकार हो के धक्के और लाठियां खा रहे थे विहार में राज्यपाल से मिलने जा रहे विकलांगो को रोका गया और बल प्रयोग करके सरकारी धाक दिखाने का प्रयास किया गया विकलांग जन कल से वहां अमरण अनशन पर बैठे है किसी भी राजनेता ने उनकी सुध नही ली और सब के सब तथाकथित विकलांग दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त रहे दूसरी और राजधानी दिल्ली में दृष्टिहीन विकलांग भाई बहनों पर प्रशासन का कहर बरपाया गया उन्हें घसीटा और पीटा गया और सरकारी विकलांग दिवस के कार्यक्रम में सरकारी अमला विकलांगो के लिए नई दुनिया बनाने का ख्वाब दिखाते रहे
वही उत्तरप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर निकले विकलांग जनों ने अपनी बात न सुने जाने पर जब विरोध प्रकट करना चाहा तो पुलिस द्वारा उनको दौड़ाया और पीटा गया उत्तराखंड में भी विकलांग जन अपनी मांगो को लेकर सडको पर सन्घर्ष करते नजर आये
आखिर कब तक विकलांग जनों का इस तरह शोषण किया जायेगा कब तक विकलांग जन चुप्पी साधे रहेंगे मित्रो अब हमे जगना होगा नही तो वो दिन दूर नही जब हम पूरी तरह सरकारी दमन द्वारा दबा दिए जायेंगे अब बस बहुत हुआ नही चाहिए तुम्हारी पेंशन, नहीं चाहिए तुम्हारे भीख में दिए उपकरण, नहीं चाहिए तुम्हारे सरकारी पुरस्कार, नही चाहिए तुम्हारे खोखले कानून ,नहीं चाहिए तुम्हारे झूठे वादे , बस अब चाहिए हमें अपना अधिकार .......अधिकार.......और बस अधिकार
आप सभी विकलांग भाइयो बहनों से निवेदन है अब बस हल्ला बोल
see this
बुधवार, 3 दिसंबर 2014
हल्ला बोल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें