मित्रो आज delhi में निशक्त जन कर्मचारियों की एक विशाल सभा श्री अमृत रेड्डी जी के प्रयास और सयोंजन में आयोजित की गयी पुरे देश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मुझे भी आमंत्रित अतिथि के रूप में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुया मित्रो ये कार्यक्रम अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम था मूक बधिर दृष्टिबाधित और अन्य विकलांग जन पुरे तन्मयता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे है सभी एक दुसरे की मदद करने क सहर्ष तैयार थे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संतोष जी रुंगटा के दिशा निर्देश में कार्यक्रम ने अपनी सार्थकता साबित कर दी श्री आर0 के0 शर्मा जी ने सूत्रधार की ऐसी भूमिका निभाई जिससे अंत तक लोग कार्यक्रम से रुचिपूर्वक जुड़े रहे
कार्यक्रम के समापन के पश्चात् भोजन में भी आपसी सहयोग बारबार दिखाई देता रहा अंत में हमारी टीम के सदस्यों ने श्रीमान amruth reddy जी से भेट की साथ ही भविष्य में सहयोग व आपसी मेलमिलाप को बढ़ाने पर चर्चा की
एक बढ़िया और शानदार दिन आज ख़त्म हुआ अपने पीछे कई यादो को छोड़ कर
see this
रविवार, 9 नवंबर 2014
निशक्तजन कर्मचारी महापंचायत 2014
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें