विकलांग दिवस 3 दिसम्बर 2014 पर विशेष
क्या रखा है आप बताओ विकलांग दिवस मनाने में
मिल पाया है अधिकार भी कितना हमको आज ज़माने में
पेंशन का लालीपाप दिया है उपकरणों का चाकलेट
सारा अमला लगा हुआ है विकलांगो को बहकाने में
अब भी नही मिला हैं हमको कोई भी अपना अधिकार
दया की पेंशन बंद कीजिये हमें दीजिये अब रोजगार
शिक्षा से भी वंचित हैं हम शिक्षक भी उपलब्ध नही
लज्जा आती है हमको अपनी दशा बताने में
क्या रखा है ........
Pwd एक्ट बना है पिछले 19 सालो से
उपयोगिता पर प्रश्नचिंह खड़ा है घिरा है कई सवालो में
न्यायपालिका भी कहती है एक्ट नही छलावा है
सरकार भी बिलकुल बिफल रही लागु इसको कर पाने में
क्या रखा हैं..........
अब समय है मिल कर साथ, जागे और जागाये
अज्ञानता का मिटा अँधेरा अपनी मशाल जलाये
NPDRD का नारा है कि हम एक मंच पर आ जाए
हम सब मिलकर जुट जाए अपना कर्तव्य निभाने में
क्या रखा है ..............
देवानन्द शर्मा
राष्ट्रीय संयोजक
राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच
see this
शनिवार, 29 नवंबर 2014
विकलांग दिवस का सच
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Mai bhi Apke sath hu sharmaji chhattishgarh me hamari ek sanstha hai chhattisgarh handicap welfare society hai jisme hum log apni inhi mango ko lekar virodh swarup 7 december ko Apne Distt.- Janjgir-champa me ek programme kar rahe hain. Aap jaisa margdarshan de hum apke sath hain.
जवाब देंहटाएंmai handicapt hu aue apni 1 sanstha bnai hai maine jiska nam ANAMIKA WELFARE SOCIETY HAI MAI IS KE DWARA HANDICAPT PR KAM KER KE UNKO UNKE ADHIKARO SE AVGT KERANA CHAHTI HU
जवाब देंहटाएंPLEASE MUJHE SUJHAW DE